झुलसती गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी छुट्टी अभी से, जाने डिटेल्स

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- पूरे देश में स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरूआत के साथ ही नर्सरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं अभी लगना शुरू हुई थीं कि इस साल अप्रैल में ही पड़ रही प्रचंड गर्मी के चलते अब स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां  पहले दी जाने लगीं हैं। दूसरी तरफ, अप्रैल के तीसरे सप्ताह के आरंभ से ही देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते कई राज्यों की सरकार या कई जिलों के प्रशासन द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश दिए है।

खबरों के मुताबिक महाराष्ट्र में स्कूलों में बीते बृहस्पतिवार यानी 18 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। इसके बाद महाराष्ट्र के स्कूलों को अब 15 जून से खोला जाएगा। हालांकि, विदर्भ रीजन के स्कूल 30 जून 2024 से खुलेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

बता दे की  ओडिशा राज्य में स्कूलों में 25 अप्रैल से गर्मी की छुटियां रहेंगे। साथ ही राज्य सरकार ने 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक स्कूलों की समय में भी बदलाव किया है। इन 3 दिनों के लिए स्कूलों को सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे तक ही खोले जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इसी प्रकार पश्चिम बंगाल सरकार ने भी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। खबरों के मुताबिक राज्य में स्कूलों के लिए पूर्व निर्धारित समर वेकेशन के पहले ही 22 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां लागू कर दी गई हैं।

दूसरी तरफ, झारखण्ड सरकार ने गर्मी की छुट्टियों की पूर्व निर्धारित तिथियों ( में अभी कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, राज्य सरकार ने स्कूलों के समय बदल दिया है। राज्य में स्कूलों में नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक ही लगेंगी, जबकि 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए क्लासेस दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article