News PR Live
आवाज जनता की

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत, सड़क हादसे में गई जान…मर्सिडीज से मुंबई जाने के दौरान हादसा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन उद्योगपति साइरस मिस्त्री की मौत हो गई है। बताया जा रहा कि सड़क हादसे में उनका निधन हो गया है। यह हादसा मुंबई के पास पालघर में हुआ है। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

पुलिस अधिकारी ने कहा कि टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जब उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसा दोपहर करीब 3.15 बजे हुआ जब मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। घटना सूर्या नदी पर बने पुल की है।

कार चालक समेत उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि 2012 में रतन टाटा के इस्तीफे के बाद साइरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चैयरमैन पद सौंपा गया था। हालांकि 4 साल के भीतर ही उन्हें इस पद से हटा दिया गया।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.