टोटो चालक हत्याकांड में पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर बिहपुर थाना को सूचना मिली कि बिहपुर थाना अन्तर्गत एन0एच0-31 नन्हकार ढ़ाला के पास एक टोटो चालक को गोली मारकर लूट की घटना घटी है साथ ही स्थानीय राहगीर के सहयोग से एक अपराधकर्मी पकड़ा गया है तथा एक अपराधकर्मी मोटर साईकिल से भागने में सफल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही गस्ती पदाधिकारी को तत्काल घटनास्थल पर पहुँचने का निर्देश देते हुए वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए घटनास्थल के आसपास की घेराबंदी करते हुए छापामारी की गई और भागे हुए दूसरे अपराधकर्मी गोविन्द कुमार को भी घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल, लूटे गये रूपये एवं मोबाईल के साथ गिरफ्तारी की गई। गस्ती पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुँच कर पकड़ाये अपराधकर्मी सन्नी कुमार के पास से एक देशी कट्टा फायर खोखा के साथ बरामद किया। तत्काल जख्मी पीड़ित सन्नी कुमार को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और पीड़ित के फर्दव्यान के आधार पर बिहपुर थाने में केस दर्ज किया गया। घटना की सूचना मिलते ही तत्क्षण कार्रवाई करते हुए एक घंटे के अंदर ही घटना का सफल उद्भेदन, लूटेरों की गिरफ्तारी एवं लूटे गये सामानों की बरामदगी की गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article