ट्रक और कार में भीषण टक्कर कई लोग घायल,112 की टीम ने घायलों को इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

भागलपुर : रफ्तार की कहर लगातार देखने को मिल रही है. इसी बीच कार में सवार होकर कुछ लोग जीरोमाइल से लोदीपुर की तरफ स्विमिंग पूल में नहाने को लेकर जा रहे थे. इसी बीच दूसरी तरफ से अनियंत्रित ट्रक द्वारा कार को टक्कर मार दिया जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर लगे बिजली के पोल से जा टकराया जिससे तीन लोग घायल हो गए. वहीं घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा कार का शीशा तोड़कर घायलों को निकाल कर मायागंज अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. वही मौके घटनास्थल से ट्रक चालक फरार हो गया. वहीं घायलों की पहचान श्रेया और कुमार सुंदरम का इलाज मायागंज में चल रहा हैं. वहीं एक का अन्य प्राइवेट में इलाज चल रहा है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं इसकी सूचना मिलते ही पहले 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल कार से निकाला और उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया 112 गश्ती वाहन में ए एस आई विवेकानंद चालक प्रेम कुमार महिला सिपाही प्रिया यादव ने मिलकर घायलों को तत्परता दिखाते हुए अस्पताल पहुंचाया और समय पर उनका इलाज किया गया घायल में माया श्रेया झा के अलावे दो और युवक युवती शामिल थे सभी का इलाज चल रहा है , 112 की टीम ने एक मिसाल कायम की इससे पहले भी 112 की गश्ती टीम में दुर्घटना हुई लोगों की मदद करते रहता है वहीं घटना के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा क्रेन से गाड़ी को निकाल कर अग्रतर करवाई किया जा रहा हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article