ट्राएंगल लव स्टोरी वाली भोजपुरी फ़िल्म ‘बाजी’ की हुई संगीतमय शुरुआत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। माइलस्टोन फिल्म एंड एंटरटेनमेंट प्रा.लि. बैनर के तले बनने वाली भोजपुरी फ़िल्म ‘बाजी’ की संगीतमय शुरुआत आज से हो गयी है। यह फ़िल्म ट्राएंगल लव स्टोरी वाली है, जिसके गाने बेहद रोमांटिक और दिल को छूने वाली होने वाली है। इस फ़िल्म के निर्माता सुरेश जोशी, पिंकी संदीप सिंह, कमलेश सिंह व राघवेंद्र प्रताप सिंह और निर्देशक कमलेश सिंह हैं। फ़िल्म में संगीत मशहूर संगीतकार मधुकर आनन्द का है। फ़िल्म की कहानी दो हीरो और एक हेरोइन के बीच चलती है, जो बेहद रोमांचक है।
फ़िल्म ‘बाजी’ में भोजपुरी की स्टनिंग एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, सिनेस्टार राकेश मिश्रा और वर्सेटाइल एक्टर विक्रान्त सिंह नज़र आने वाले हैं। ‘बाजी’ एक म्यूजिकल फ़िल्म है। इस फिल्म में बतौर खलनायक अभिनेता देव सिंह एक अलग तेवर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश और झारखण्ड के रमणीय क्षेत्रों में की जा रही है। इस फ़िल्म से सबों को काफी उम्मीदें हैं। यह फ़िल्म दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है। लंबे समय बाद भोजपुरी स्क्रीन पर कोई रोमांटिक म्यूजिकल फ़िल्म दर्शकों के सामने होगी। फिल्म की कहानी पटना और बनारस जैसे शहरों पर आधारित है। फिल्म में गाने और म्यूजिक प्लस पॉइंट है।
आपको बता दें कि फ़िल्म ‘बाजी’ की कथा, पटकथा व संवाद रजनीश वर्मा व शशि पांडेय का है। संगीतकार मधुकर आनंद हैं। गीतकार हैं विनय बिहारी, मनोज मतलबी, सोनू सरगम, सत्या सावरकर व उमेश अनमोल। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। प्रोडक्शन कंट्रोलर अरशद शेख (पप्पू) हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) हैं।

Share This Article