News PR Live
आवाज जनता की

ट्रेन की चपेट में आने से 60 साल के व्यक्ति की मौत, नदी से बरामद हुआ शव

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर दाहा नदी रेलवे ट्रेक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंटा पोखर गांव निवासी 60 वर्षीय हंसनाथ भगत के रूप में हुई है। हालांकि घटना के अगले दिन बाद मृतक का शव दाहा नदी से बरामद हुआ है। घटना गुरुवार की रात की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्रीनगर दाहा नदी रेलवे ट्रेक पर ट्रेन की चपेट में आने के बाद अधेड़ पानी में गिर गया था। जिसके काफी खोजबीन के बावजूद भी उसकी कहीं अता-पता नहीं लग पाया। अगले दिन उसका शव पानी के ऊपर तैरते हुए दिखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और मृतक के परिजनों को दी है।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त अधेड़ ट्रेन की चपेट में आकर नदी में गिरा था उस समय स्थानीय लोग और प्रशासन की मदद से काफी खोजबीन के बावजूद भी उसकी लाश नहीं मिल पाई थी। आज सुबह पानी के ऊपर उबलता हुआ अधेड़ का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.