डाकघरों में तिरंगे की बिक्री शुरू, दो दिनों में स्टॉक हुआ समाप्त, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बिका 600 से ज्यादा तिरंगा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आजादी के अमृत महोत्सव अभियान में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर को तिरंगा पहुंचाने में डाक घर अहम भूमिका निभा रहा है। लोग मुंगेर के सभी प्रधान डाकघरों में तिरंगा को 25 रुपए के निर्धारित मूल्य पर खरीद सकते हैं। पर आलम यह है कि मुंगेर के डाकघरों में तिरंगे की बिक्री ने इतनी रफ्तार पकड़ ली है कि मात्र दो दिन के अंदर 650 तिरंगा को लोगों ने हाथों हाथ खरीद लिया।

जिसके कारण मुंगेर के प्रधान डाक घर सहित अन्य डाक घरों में तिरंगा का स्टॉक समाप्त हो गया। मुंगेर प्रधान डाक घर के डाकपाल मुकेश कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुंगेर को 650 तिरंगा मिला। जो कि मात्र दो दिन में खत्म हो गया और इस कारण पुनः मुख्यालय से 7000 तिरंगा का डिमांड किया गया ताकि हर डाक घर के भेज जन जन तक तिरंगा को पहुंचा इस अभियान को सफल बनाया जा सके। साथ ही बताया कि कल तक तिरंगा का दूसरा खेप मुंगेर पहुंच जाएगा। उसके बाद लोगों को तिरंगा आसानी से मुंगेर के डाक घरों में मिलने लगेगा।

वहीं हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों को तिरंगा से सजाने के लिए तिरंगा खरीदने डाक घर आने वाले लोगों को जब पता चला कि डाक घरों में भी तिरंगा का स्टॉक खत्म हो गया है। वे काफी निराश होकर लौट रहे । तिरंगा खरीदने आए मनोज कुमार ने बताया कि वे घर के लिए तिरंगा खरीदने आए थे। पर डाक घर के स्टाफ ने बताया कि यहां तिरंगा का स्टॉक खत्म हो गया है। पर डाकपाल ने आश्वासन दिया कि एक से दो दिन में डाकघर में तिरंगा का दूसरा स्टॉक आ जायेगा। तो सभी को आसानी से मिलेगा।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article