डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद का जन्मदिन आज,जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी बधाई और शुभकामनाएं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का जन्मदिन है। जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने उनके दीर्घायु की कामना की है।

बता दें कि तारकिशोर प्रसाद का जन्म 5 जनवरी 1956 में हुआ। उनका जन्म कटिहार में हुआ है। तारकिशोर प्रसाद भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। तारकिशोर का जन्म बिहार में एक सामान्य ओबीसी परिवार में हुआ था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा तो सरकारी स्कूल से ली, इसके बाद कटिहार के दर्शन साह कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।

साल 2020 में चौथी बार विधानसभा का चुनाव जीता और सीधे बिहार के उपमुख्यमंत्री बने। इसके अलावा उनके पास वित्त, टैक्स, पर्यावरण, वन और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है।

Share This Article