डीआरआई ने नेपाल सीमा के माध्यम से सक्रिय सूडानी नागरिकों के सोने की तस्करी करने वाले सिंडिकेट का किया भंडाफोड़।

Patna Desk

डीआरआई ने नेपाल सीमा के माध्यम से सक्रिय सूडानी नागरिकों के सोने की तस्करी करने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। डीआरआई ने पटना, पुणे और मुंबई में अलग-अलग इंटरसेप्शन में कुल 101.7 किलोग्राम तस्करी का सोना जब्त किया है। जिसकी कीमत रु. 51 करोड़ के लगभग बताई जा रही है। जब्त सोना ज्यादातर पेस्ट के रूप में, भारत-नेपाल सीमा के माध्यम से पटना लाया जा रहा था जिसके बाद फिर ट्रेन या हवाई मार्ग से देश के विभिन्न हिस्सों और बड़े पैमाने पर मुंबई में पहुँचाया जा रहा था।

डीआरआई के अधिकारियों ने 19 फ़रवरी की देर रात तीन सूडानी नागरिकों को पटना रेलवे स्टेशन से मुंबई जाने वाली ट्रेन में पकड़ा। जिसमे 40 पैकेटों में 37.126 किलोग्राम वजन वाले सोने का पेस्ट 2 सूडानी से बरामद किया गया था, जिन्होंने इसे विशेष रूप से उनके द्वारा पहनी जाने वाली स्लीवलेस जैकेट की विशेष रूप से बनाई गई गुहा में छुपाया था। तीसरा व्यक्ति सीमा क्षेत्र में तस्करी गतिविधि का समन्वय करने वाला हैंडलर था और तस्करी वाले सोने के परिवहन की व्यवस्था करता था। दो सूडानी महिला नागरिकों के दूसरे गुट को पुणे में 20 फ़रवरी को बस के माध्यम से हैदराबाद से मुंबई की यात्रा के दौरान पकड़ा गया था और मिश्रित रूप में 5.615 किलोग्राम तस्करी का सोना उसके पास से उनके बैग में छुपा कर बरामद किया गया था। पटना से मुंबई की यात्रा कर रहे दो सूडानी नागरिकों के तीसरे गुट को 20 फ़रवरी को मुंबई रेलवे स्टेशन पर रोका गया। 40 पैकेटों में 38.76 किलोग्राम वजनी सोने का पेस्ट 2 सूडानी लोगों से बरामद किया गया। इसे इसी तरह से छुपाया था।

Share This Article