डीएम के जांच में गायब मिले नुआंव के बीडब्ल्यूओ दूरभाष पर नहीं दिया योजना की जानकारी, डीएम ने किया जवाब तलब।

Patna Desk

 

 

बुधवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार द्वारा नुआव प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड को मुख्यमंत्री आवास योजना के प्राप्त नौ लक्ष्यों में से सात लक्ष्य पूर्ण पाए गए। ये दो अनापत्ति प्रमाण पत्र के अभाव में लंबित है। जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी के स्तर से लंबित आवास के अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया गया। कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी की खोज की गई जो अनुपस्थित पाए गए। दूरभाष पर वार्ता के समय भी उनके द्वारा किसी भी योजनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा इस लापरवाही के लिए स्पष्टीकरण करने तथा जिला कल्याण पदाधिकारी को प्रपत्र क गठित कर विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया।

वहीं प्रखंड आपूर्ति के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि उनके द्वारा पन्द्रह दिनों से कोई जाँच नहीं किया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। प्रखंड कृषि नुआव के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी ज़्यादातर कार्यदिवस में मुख्यालय नहीं आते एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को बीज़ वितरण से संबंधित प्रतिवेदन 15 दिनों से उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी नुऑव से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।

वहींअब चकबंदी कार्यालय मोहनिया का रिकॉर्ड रुम पूर्वाहन 11:45 पर बंद पाया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी कर्मियों से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।

Share This Article