ढाई फीट के पति-पत्नी ने पांच फीट के चोर को रंगेहाथों पकड़ा, ग्रामीणों ने की खंभे से बांधकर चोर की जमकर पिटाई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के बक्सर से है। जहां ढाई फीट के कपल ने उनके घर में घुसे चोर की बैंड बजा दी। दरअसल चोर एक घर में चोरी करने घुसे था। चोर के साथ उसके दो साथी थे। वहीं घर में घुसने के बाद चोर ने चोरी करने के लिए अलमारी खोलना चाहा। जिसकी आवाज सुनते ही घर में सो रहे दंपत्ति जाग गए। जिसके बाद उन्होंने चोर को पकड़ लिया।

उन्होंने फिर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद दो साथी तो भाग निकले। पर चोर शिकंजे में आ गया। इसके बाद पकड़े गए चोर की बांधकर पिटाई की गई। घटना कृष्णाब्रम्ह थाना क्षेत्र की है। हालांकि पिटाई के बाद ग्रामीणों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि चोर रंजीत पासवान के घर में घुसे थे।

रंजीत पासवान ने चोर पर नामजद FIR कृष्णाब्रम्ह थाने में की है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि चोर को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। FIR दर्ज कर चोर को जेल भेज दिया गया है। जांच के दौरान गिरफ्तार चोर के पास से कुछ भी समान बरामद नहीं हुआ है। उसके अन्य साथी की तलाश की जा रही है।

Share This Article