तालाब में डूबने से एक बच्ची की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तिवई गांव में तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई लोगों के द्वारा बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चैनपुर पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। मृतक बच्ची कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तिवई गांव निवासी अरुण सिंह की 3 वर्षीय पुत्री अंशिका कुमारी बताई जा रही है।

वहीं परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची तालाब के पास खेल रही थी तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और तालाब के गहरे पानी में चली गई। जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा बच्ची को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article