तालाब में डूबने से दो लड़कियों की मौत, स्कूल से आने के बाद खेलते-खेलते नहाने पहुंची, काफी खोजबीन के बाद शव बरामद

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के सीतामढ़ी से है। जहां तालाब में डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गई। घटना कन्हौली थाना क्षेत्र के अररिया बाजार की है। बताया जा रहा कि दोनों स्कूल से लौटने के बाद घर के दरवाजे पर खेलते-खेलते कही निकल गई। जिसके बाद शाम तक उनको काफी ढूंढा गया। फिर उनका शव तालाब में उपलता देखा गया।

जिसके बाद कोहराम मच गया। परिजनों में कोहराम मच गया। मृत किशोरियों की पहचान थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 निवासी शंकर राम की 7 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी व सुनील मंडल के 8 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी के रूप में की गई है। वहीं घटनास्थल पर परिजनों की चारों तरफ चितकार और चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा कि लड़कियां परिजन से छिपकर तालाब में नहाने गई थी। जिस दौरान ये हादसा हो गया।

पुलिस ने शव को जब्त कर लिया। जिसके बाद पोस्टमार्टम के सलिए सदर अस्पताल भेजा गया। इस हादसे को लेकर मुखिया सहित अन्य लोगों ने दुख प्रकट किया है। वहीं परिजनों को तीन हजार राशि देने की बात कही है। परिवार मौत से सदमे में है।

Share This Article