तालाब में डूबने से नाबालिक दो सगे भाइयों की मौके पर ही हुई मौत, पुलिस प्रशासन तत्काल मौके में पहुंची

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK-5 वर्षीय छोटे भाई को डूबने से बचाने गया 6 वर्षीय बड़े भाई की भी डूबने से एक साथ दोनो की हुई मौत परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़,रो रो कर परिवार का हुआ बुरा हाल।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मामादेव गांव निवासी मिथुन पासी के पुत्र सनी कुमार उम्र 6 साल व दूसरा संगम कुमार जिसकी उम्र 5 साल बताया गया है। दोनों बच्चे सोमवार की देर शाम खेलने के दौरान ही लापता हो गए काफी खोजबीन के बाद मंगलवार की अहले सुबह गांव के बाहर तालाब में दोनों बच्चों का शव बरामद हुआ घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है जहां सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण तालाब के समीप इकट्ठा रहे वहीं परिजनों का भी रो रो कर हालात बहुत बुरा है।

सबसे बड़ी बात यह है कि सुशासन बाबू के सरकार में घटनास्थल से वाहन तक शव को ले जाने के लिए प्रशासन के द्वारा स्ट्रेचर तक की व्यवस्था नहीं की गई थी इसके बाद परिजन खाट पर ही दोनों बच्चों को वाहन तक ले गए इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। जहां एक तरफ सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वास्थ्य संबंधी सारी व्यवस्थाएं मरीज तक पहुंचाने की पुरजोश दावा करते रहते हैं। लेकिन धरातल पर नगण्य साबित होता देखा जा सकता है। मोहनिया थाने के सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की मृतक दोनों नाबालिक सगे भाई थे जिनकी तालाब में डूबने से मौत हो गई है पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा जा चूका है।

मौके पर पहुंची जिला परिषद सदस्य गीता पासी में बताया कि दोनों मृतक मिथुन पासी के पुत्र हैं पोस्टमार्टम के बाद मुआवजे को लेकर संबंधित अधिकारियों से बात की की जा रही है और आगे जो भी मुआवजा राशि होगा उसे मृत बच्चों के मां-बाप को सहायता राशि प्रदान किया जाएगा। वही इस संबंध में मोहनिया जिला परिषद गीता पासी ने दोनों बच्चों के मर जाने से काफी गहरा दुख संवेदनाएं परिवार के साथ व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस विकराल दुख की घड़ी में परिवार को सहन व साहस व संवेदनाएं देने की प्रार्थना की है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article