तीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को भभुआ,चैनपुर और दुर्गावती प्रखंड का सौंपा गया प्रभार, डीईओ ने जारी किया आदेश

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। तीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को भभुआ चैनपुर और दुर्गावती प्रखंड का कार्यभार सौंपा गया है। इस बारे में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के रिक्त पद को देखते हुए अपने कार्यों के अतिरिक्त निम्नलिखित प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जिन प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पद रिक्त है उस का प्रभार सौंपा गया है।

जिसमें रामपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रत्नेश सिंह को भभुआ प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अधौरा राम रतन राम को चैनपुर प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा मोहनिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी धीरेंद्र प्रसाद को दुर्गावती प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि आवंटित प्रखंडों का प्रभार आदान प्रदान कर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।

बता दें कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के पद रिक्त होने की वजह से संबंधित प्रखंडों में विभागीय कार्यों के निष्पादन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को तीन प्रखंडों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

कैमूर/भभुआ से (ब्रजेश दुबे) की रिपोर्ट

Share This Article