तीन बच्चे की मां दहेज के लिए की जा रही प्रताड़ित, पति दे रहा जान से मारने की धमकी, महिला पहुंची थाना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मसदी पंचायत के वार्ड 7 के राजगंगापुर गांव की 3 बच्चे की मां को पति द्वारा प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले मे पीड़िता प्रियंका देवी ने बताया कि हमारी शादी 21 अगस्त 2011 को भागलपुर के अलीगंज के अम्बाबाग के रहनेवाले सिंटू शाह उर्फ शैलेंद्र. शाह से हिन्दू रिति रिवाज के साथ हुई थी।

दो साल तक हमारे संबंध मधुर चल रहे थे। तीसरे साल हमारे पति सिंटू शाह उर्फ शैलेंद्र साह ने जेठ मंटू शाह, कैलाश शाह, दो गौतनी जिन दोनों का नाम अनीता सिंह है। उन्को दहेज के लिये 50 हजार केश एंव दो भर सोना ,15 भर चांदी का मांग करने लगे नहीं देने पर गाली गलौज एंव मारपीट करने लगे। एक दिन पति सिंटू शाह उर्फ शैलेंद्र शाह ने केरोसीन डालकर जान से मारने का प्रयास किया। जिसके बाद किसी तरह अपनी जान बचाकर बबरगंज थाना पहुंचे।

उन्होंने कहा कि हमारे तीन बच्चे हैं, जिसमें एक का नाम आयुष कुमार उम्र 10 साल है, दूसरा शानु कुमार उम्र 8 साल है, राजनंदनी कुमारी की उम्र 7 साल है। बबरगंज थाना पुलिस द्वारा आवेदन लेने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई लेकिन बबरगंज थाना द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बबरगंज थाना पुलिस ने पति से पैसे का लेनदेन करते हुए वहां से जाने के लिए कहा। इसकी शिकायत भागलपुर पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को भी की है। आवेदन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।

रिपोर्ट .. श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article