तीन बच्चे के साथ महिला ने लगा दी कुएं में छलांग, सभी की मौत, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के जमुई से है। जहां एक महिला ने अपने तीन बच्चे के साथ कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान बबिता देवी के रूप में की गई है। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। घटना घुटवे गांव की है। जहां महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस ने बाहर निकालने के बाद शवों को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

वहीं घटना के संबंध में लोगों ने कहा कि महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दी है। महिला ने ऐसा क्यों किया ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस महिला के घरवालों का पता लगा रही है। आशंका जताई जा रही कि घरेलु विवाद में महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया होगा।

Share This Article