तीन भाइयों को ठग कर गजब स्टाइल में फुर्र लुटेरी मंगेतर, सगाई के रस्म के दौरान लड़के वालों को पीछे मुड़ने बोला..पैसे-गहने लेकर हो गए फरार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। कहानी है लुटेरी मंगेतरों की जिसने एक ही परिवार के तीन बेटे को एक साथ निशाना बनाते हुए उनको ठग लिया। दरअसल लड़कों के शादी के लिए रिश्ता नहीं मिल रहा था। उन्होंने रिश्ता पक्का करवाने के लिए अगुवाई को कहा। जिसने तीनों से रिश्ता तय कराने वाले ने डेढ़-डेढ़ लाख रुपए मांगे। जिसके बाद सगाई की रस्म रखी गई। इस दौरान लड़की वालों ने लड़के वालों को रस्म करने के लिए पीछे घूमने कहा, तब तक वह वहां से रफ्फू चक्कर हो गए। रस्म से पहले ही तीनों मंगेतर और रिश्तेदार पैसे लेकर जेवर और रुपए के साथ भाग निकले।

मामला इंदौर के नजदीक सांवेर तहसील के ग्राम पंचोला की है। जानकारी के मुताबिक किसान जगदीश कुंवर सुनेर की शिकायत पर सांवेर पुलिस ने गणेश, महेश और सुंदर बाई के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जगदीश का कहना है कि आरोपियों ने उनसे 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। उनके दो बेटे लखन और प्रहलाद के साथ ही साढ़ू के बेटे जितेंद्र की शादी तय की थी। तीनों रिश्ते के बदले डेढ़-डेढ़ लाख रुपए लिए थे। गणेश ने महेश और सुंदरबाई को लड़कियों का रिश्तेदार बताया था।

जगदीश ने उनसे मुलाकात की, जहां तीनों ने शादी के लिए 2-2 लाख रुपए की डिमांड की। डेढ़-डेढ़ लाख में बात पक्की हो गई। 7-8 जनवरी को दोनों बेटों की शादी होना थी। इसके पहले 13 दिसंबर को सगाई के दौरान एक रस्म के लिए लड़कियों को लड़के वालों के पीछे घूमना था। इस रस्म के दौरान लड़कियां एक-एक कर वहां से गायब हो गईं। किसान परिवार ने उन्हें तलाशा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। मंगेतरों के रिश्तेदार बने महेश, सुंदरबाई और गणेश को भी किसान परिवार ने तलाशा, लेकिन वे भी नहीं मिले। जिसके बाद उनलोगों ने तीनों को ढूंढा पर वो नहीं मिले। फिर पुलिस को जानाकारी दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article