तीन मंजिला मकान पर काम कर रहे मजदूर की गिरने से मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर, तिलकामांझी थाना क्षेत्र के नीलकंठ नगर में मजदूरी कर रहे एक मजदूर तीन मंजिला मकान पर से गिर गया। जिससे गंभीर रूप से वह घायल हो गया। जब तक लोग घायल मजदूर को अस्पताल ले जाते तब तक की उसकी मौत हो चुकी थी। घटना रविवार की है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को 15 मिनट बाद वहां पर काम कर रहे अन्य मजदूरों ने दी। जिसके बाद आनन फानन में मृतक के परिजन जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे जहां पर मृतक के परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। इधर घटना की बाद काम करवा रहे ठेकेदार भी अस्पताल पहुंचे इसके बाद परिजनों ने मुहावजे की मांग को लेकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों का मांग है कि तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। मजदूरी कर घर का भरण पोषण करता था। मजदूरी करने के दौरान तीन मंजिला मकान पर से गिरने के कारण मौत हो गया। अब घर परिवार कैसे चलेगा?? ठेकेदार मुहवजा दे नहीं तो एफआईआर करेंगे। जिसको लेकर घंटो ठेकेदार और परिजनों के बीच कहां सुनी हुई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा निवासी 40 वर्षीय पप्पू मंडल के रूप में की गई है मृतक कई सालों से मजदूरी कर अपना घर का भरण पोषण करते थे। मजदूरी करने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई इधर घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article