News PR Live
आवाज जनता की

तेजस्वी यादव की पत्नी रेचल ट्विटर पर एक्टिव होते ही बनीं चर्चा का विषय, जानिए क्यों

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 9 दिसंबर को दिल्ली में अपने बचपन की दोस्त रेचल के साथ शादी रचा ली। जिसके बाद कुछ दिन पहले ही वर-वधू पटना पहुंचे। लालू यादव की बहू और तेजस्वी की पत्नी बनने के बाद से रेचल चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। लालू परिवार और तेजस्वी के जीवन में एंट्री मारने के बाद अब रेचल अका राजश्री ने ट्विटर पर भी एंट्री मारी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

रेचल ने शनिवार को ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया। जिसमें डिस्क्रिप्शन में खुद को बिहार के दो पूर्व सीएम की बहू (लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी) व तेजस्वी यादव की पत्नी, विपक्ष के नेता- बिहार विधानसभा और डिप्टी सीएम (2015-2017.) बताया। बता दें कि अभी रेचल के ट्विटर अकाउंट के 834 फॉलोअर्स हैं और फॉलोइंग में 54 लोगों को फॉलो किया है।

ट्विटर पर आने के साथ ही उन्होंने अपने पति और अपने जेठ तेज प्रताप यादव के ट्वीट को रिट्वीट किया। उन्होंने तेज प्रताप यादव के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, “भैया प्रणाम”। वहीं, अपनी और तेजस्वी यादव की तस्वीर को रिट्वीट कर लिखा है। “मेरा संसार”।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.