News PR Live
आवाज जनता की

तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार मामा भांजी को कुचला।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

 

- Sponsored -

- Sponsored -

नालंदा में गुरुवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार मामा भांजी को कुचल दिया। इस घटना में मामा भांजी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक अन्य बच्चे बाल-बाल बच गया। मामला अस्थावा थाना क्षेत्र की शेरपुर गांव की पास का है।

मृतक का पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी गांव निवासी उमेश मालाकार के 17 वर्षीय पुत्र पोषण मालाकार एवं भूषण मालाकार का 6 वर्षीय भांजी बिहारशरीफ के खंदक पर निवासी माही कुमारी के रूप में की गई है। वही भांजा मनीष कुमार इस घटना में बाल बाल बच गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि मामा के साथ भांजा और भांजी ननिहाल जा रहे थे तभी शेरपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। दरअसल भांजा और भांजी दोनों ननिहाल में ही रहके पढ़ाई करते थे आधार कार्ड बनवाने को लेकर घर आया हुआ था जहां आज ननिहाल जाने के क्रम में यह घटना घटी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.