News PR Live
आवाज जनता की

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर, मौ’त के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, कहा- कुछ दूर पर ही पुलिस वसूली करती रहती…कार को नहीं पकड़ा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के वैशाली से है। जहां महुआ ताजपुर मार्ग फतुहा पुल के पास रविवार की सुबह तकरीबन 8 बजे सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत हो जाने के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने आवागमन को बाधित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार से आई कार ने पुत्री के साथ जा रही एक महिला को रौंद दिया। जिससे महिला तकरीबन 20 मीटर दूर तक घसीटा गई। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई एवं पुत्री भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसका महुआ अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मृतक के परिजनों के द्वारा बताया गया कि पुलिस घटनास्थल के करीब ही मौजूद थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

पथ से होकर गुजरने वाले बालू लोड ट्रक वालों से पैसा की वसूली कर रही थी लेकिन पुलिस वालों ने धक्का मार कर भाग रहे वाहन को नहीं पकड़ा। जब महिला की मौत हो गई तो खानापूर्ति के लिए उसके शव को अस्पताल में ले गई है। जिसको लेकर घटना स्थल को ही आक्रोशित लोगों के द्वारा सड़क को जाम कर दिया गया है।

मृतक महिला कुशहर निवासी जगरनाथ महतो की 28 वर्षीय पत्नी रूबी देवी है। जिस की पुत्री सोनाक्षी कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है। बेटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आक्रोशित लोग वाहन चालक को पकड़ने और मुआवजे की मांग पर डटे हुए हैं।

वैशाली से रिपोर्टर प्रिंस कुमार

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.