News PR Live
आवाज जनता की

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा,1 की मौत, दोनों दवा लेने जा रहे थे बाजार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद में अम्बा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 139 पर शिवन बिगहा के पास सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवक को रौंद दिया। जिसमें एक कि मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक राहुल कुमार थाना क्षेत्र के घेऊरा गांव निवासी सत्येन्द्र यादव के 22 वर्षीय बेटा था। जबकि घायल युवक अमन कुमार सड़सा गांव निवासी किशोरी सिंह के 20 वर्षीय बेटा है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर औरंगाबाद दवा लेने के लिए आ रहे थे। तभी नेशनल हाईवे 139 पर शिवन बिगहा के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय नागरिकों के द्वारा दोनों घायलों को सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत देखते हुए राहुल कुमार को रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल परिसर से बाहर निकलने के पहले ही एंबुलेंस में मौत हो गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

जबकि घायल अमन कुमार सदर अस्पताल औरंगाबाद में ही इलाजरत है। घटना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों ने सरकार से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.