News PR Live
आवाज जनता की

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत और दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद में देव थाना क्षेत्र के देव-अम्बा मुख्य पथ पर सिमरी मोड़ के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक देव थाना क्षेत्र के इसरौर पंचायत के चट्टी निवासी रामजन्म प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार था। जबकि घायल युवक उसी गांव के गुप्ता साव के 30 वर्षीय पुत्र रामजी कुमार है।

जानकारी अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर देव बाजार जा रहे थे। तभी रास्ते मे बाइक स्लो चल रहा था और पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ओवर टैक करते हुए दोनों को अपने रपटे में ले लिया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही विकाश कुमार की मौत हो गयी और रामजी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ फरार हो गया जबकि ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने जब्त कर लिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

घटना की जानकारी जैसे ही नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के तेजतर्रार प्रभावी उम्मीदवार अनिल कुमार उर्फ अनिल ओड़िया सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी उन्होंने कहा कि जिले के लिए काफी दुखद घटना है

घटना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया परंतु घायल रामजी कुमार सदर अस्पताल औरंगाबाद में ही इलाजरत है। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वही गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों ने आपदा राहत के तहत सरकार से मुआवजे की मांग की है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.