तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से शिक्षक दंपत्ति की मौत, लोगों ने चालक को पकड़ा..किया पुलिस के हवाले

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के औरंगाबाद से है। जहां एक दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना मेंओबरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। जिससे कि उनकी मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई।

दोनों पेशे से शिक्षख थे। मृतक की पहचान ओबरा के शंकरपुर गांव निवासी अशोक पासवान और उनकी पत्नी बसंती कुमारी के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक अशोक पासवान ओबरा थाना क्षेत्र के ही मध्य विद्यालय लखडीहरा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और उनकी पत्नी मध्य विद्यालय खरांटी में सहायक शिक्षक थी।

घटना के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉ ने उनको मृत घोषित कर दिया। पहले पति ने दम तोढ़। कुछ देर बाद इलाज के दौरान पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। दंपति की मौत के बाद जिले के तमाम शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पिकअप वैन और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Share This Article