तेज रफ्तार वाहन ने पशु पालक समेत 30 से ज्यादा भेड़ों को रौंदा, मौत के बाद जमकर बवाल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के जहानाबाद से है। जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने करीब 35 भेड़ बकरी समेत पशुपालक को रौंद दिया। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर चारों ओर चिथड़े पसरे हुए थे। घटना परसबिगहा थाना क्षेत्र के एनएच 110 अरवल-जहानाबाद मुख्य मार्ग पर केंदुई गांव के पास की है। घटना से अफरा-तफरी मच गई। लोगों में काफी आक्रोश है।

वह पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगा रहे। कार्रवाई की मांग कर रहे। भेड़ पालक रामकृपाल यादव की मौत हो गयी। उनके साथ करीब 35 भेड़ों को भी तेज रफ्तार बड़े वाहन ने रौंद दिया। इस घटना के बारे में किसी को कुछ पता नहीं चल सका था। सुबह चार बजे के पहले ही ये हादसा हुआ है। गांव के कुछ युवा जब रोजाना की तरह सुबह सड़क पर दौड़ने निकले तो उनकी नजर इसपर पड़ी।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस पर आरोप भी लगे हैं। पीड़ित परिवार के सदस्यों का आरोप है कि उनकी जानकारी के बिना ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जबकि मृत भेड़ों को नजदीक में ही नदी में फेंक दिया गया।

Share This Article