दंपति से लूटपाट का प्रयास करने वाला शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- मुजफ्फरपुर दंपति से लूटपाट करने के प्रयास मामले में पुलिस ने एक अपराध को पकड़ा, जिसके पीपीएस से हथियार भी बरामद किया गया. दरअसल पियर थाना क्षेत्र में एक आम के बगीचे में अपराध करने के उद्देश्य से कुछ अपराधी जुटे हुए थे जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उक्त स्थान पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे. पुलिस ने एक अपराधी पवन को गिरफ्तार कर लिया वही एक अपराधी भागने में सफल रहा।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा,एक जिंदा कारतूस और बाइक बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान बोचहा थाना क्षेत्र निवासी पवन कुमार के रूप में की गई जो बीते दिनों थाना क्षेत्र में एक दंपत्ति से लूटपाट का प्रयास किया था.

 

 

वही मामले में एसडीपीओ पूर्वी 2 मनोज कुमार सिंह ने बताया की बीते दिनों पियर थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा एक दंपति से लूटपाट की कोशिश की थी और दुबारा पियर थाना क्षेत्र में फिर पहुंचे थे और अपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले हीं पुलिस ने बोचहा थाना क्षेत्र के रहने वाले अपराधी पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वही पूछताछ के बाद गिरफ्तार अपराधी पवन कुमार सिंह को आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 

 

मुजफ्फरपुर से रुपेश की रिपोर्ट….

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article