News PR Live
आवाज जनता की

दंपती को नशीली दवा खिलाकर महिला के साथ रेप, बच्‍चा पैदा न होने पर तांत्रिक के पास गए थे पति-पत्‍नी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR DESK- मिली जानकारी के अनुसार महिला की शादी पिपराइच क्षेत्र के एक गांव में चार साल पहले हुई थी। महिला के देवर ने बताया कि शादी के चार साल बाद भी बच्चा पैदा न होने से पति-पत्नी परेशान रहते थे। इसी दौरान अतरौलिया गांव के सोखा से उनका संपर्क हो गया।

गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे महिला अपने पति के साथ सोखा के घर गई थी। आरोप है कि लगभग छह बजे सोखा ने भभूत में नशीली दवा मिलाकर पति-पत्नी को खिला दिया। दोनों के अचेत हो जाने पर सोखा ने महिला के साथ गंदा काम किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

इधर दंपती  के परिवारीजन देर रात होने पर फोन मिलाने लगे तो संपर्क नहीं हो सका। शुक्रवार की सुबह परिवारीजन सोखा के घर पहुंचे तो पति अचेत अवस्था में था। जबकि महिला को उल्टियां हो रही थीं। सोखा ने पहले कहा कि घबराने की बात नहीं है। दैवीय प्रकोप है अभी ठीक हो जाएगा।

हालत बिगड़ने पर परिवारीजन महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। वहीं महिला के रिश्तेदारों की कड़ाई से पूछताछ करने पर सोखा ने नशीली दवा खिलाने की बात स्वीकार कर ली है। परिजन सोखा को मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस को सौंप दिए हैं। बाद में पिपराइच पुलिस पहुंची और सोखा उसकी पत्नी को लेकर थाने चली गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.