दंपत्ति के बीच हुआ जमकर विवाद, महिला छत से कूदी, इलाज के दौरान मौत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। कैमूर में मंगलवार को पति पत्नी के विवाद में पत्नी की मौत हो गयी। घटना शहर के नुआंव थाना क्षेत्र के नुआंव बाजार की बतायी जाती है। मृतका की पहचान नुआंव गांव निवासी मोनू चौधरी की 23 वर्षीय पत्नी मोनिका देवी उर्फ पूनम के रूप में हुई है। घटना के बाद सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम को लेकर पहुंचे मृतका के जेठ सोनू चौधरी ने बताया कि पति पत्नी के बीच सोमवार को विवाद हुआ था।

उसके बाद देर रात को ही महिला छत से कूद गई। घटना के बाद महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इधर यूपी के सारनाथ निवासी मृतका के पिता चौधरी ने कहा कि उनकी बेटी को घर में हत्या करके छत से फेंका गया है।

दहेज में भी पहले कई चीजों की मांग की गई थी। इधर पुलिस ने पंचनामा करके भभुआ सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया है। जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

Share This Article