दसवीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, रेलवे पटरी पर मिला शव।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर, नाथनगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या एक पर एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी । घटना देर रात की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर से खाना खाकर ऑनलाइन गेम खेलने के लिए रेलवे स्टेशन के लिए निकला हुआ था। परिजन सूत्रों की माने तो रोजाना वह ऑनलाइन गेम खेलने के लिए अपने दोस्तों के साथ स्टेशन जाता था। देर रात खाना खाकर घर से वह गेम खेलने के लिए स्टेशन गया हुआ था। तभी अज्ञात अपराधियों ने उसके बारे कंधे के नीचे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और रेलवे पटरी पर शव को फेंक दिया। मृतक युवक की पहचान कुंडी टोला निवासी स्व. बबलू शाह के पुत्र प्रिंस कुमार (17) के रूप में की गई है। मृतक के पिता की मौत बीते साल हो गई थी , मां मनिहारी की दुकान चलाकर अपना घर का भरण पोषण करती है । बताया जा रहा है की स्टेशन के समीप रह रहे दिमाग से विक्षिप्त युवक ने शव को देख कर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। और इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। घटना के बाद आनन फानन में दो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच मे जुट गई । इधर घटना की जानकारी आग की तरह इलाके में फैल गई.इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article