News PR Live
आवाज जनता की

दहेज के लिए वहशी बना पति, पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर नदी में फेंका शव, तेजाब से पहचान मिटाने की कोशिश

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है जहां शुक्रवार को तीन शव नदी के किनारे एक गड्ढे से बरामद हुए थे। पहले लोगों ने समझा कि नदी में डूबने के चलते उनकी जान गई होगी और तरह तरह की चर्चाएं हो रही थी। इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मामला दहेज हत्या का निकला है। बता दें कि दहेज के 2 लाख रुपए नहीं देने पर पति ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर दी थी।

वहीं हत्या के बाद तीनों के चेहरे को तेजाब से जला दिया गया। महिला के परिवार का आरोप है कि वो अक्सर 2 लाख रुपए के लिए परेशान करता था। मारपीट भी करता था। गुस्से में आकर उसने तीनों की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया। महिला के मायके वालों ने पति दीपक शाह समेत अन्य ससुराल वालों पर हत्या कर लाश को फेंकने का आरोप लगाया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

तीनों के शव शुक्रवार को गायघाट स्थित बागमती नदी के बगल में एक गड्ढे में मिले थे। तीनों शवों की पहचान हो गई है। एक महिला है और दो उसके बच्चे हैं। मृत महिला की पहचान गायघाट की नीतू कुमारी (28), उसका बेटा सुजीत (06), और बेटी गंगा कुमारी (04) के रूप में हुई है। तीनों मंगलवार से ही लापता थे। महिला का पति जालंधर में रहकर जॉब करता था पर कुछ समय से वह गांव में रह रहा था। मायके वाले उनको ढूंढ रहे थे। जब ससुरालवालों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी जालंधर गए हैं। वे लोग भी उनको खोज रहे। फिर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

वहीं शव मिलने के बाद मामले का खुलासा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। मृत महिला की मां का कहना है की दो लाख रुपए दहेज की मांग दामाद द्वारा किया जा रहा था। नहीं देने के कारण बेटी और नाती और नतनी की हत्या की गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.