दहेज के हत्थे चढ़ी नवविवाहिता, मायके का आरोप- एक लाख नहीं दिया तो लड़की को जिं’दा ज’ला दिया, सात महीने पहले हुई थी शादी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है। जहां एक नवविवाहिता फिर से दहेज के हत्थे चढ़ी है। बताया जा रहा कि लड़की को जिंदा जलाकर मार दिया गया। घटना शुक्रवार देर रात की है। नवविवाहिता किराये के मकान में रहती थी। देर रात जलने की स्मेल आई तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग उसे बचाने पहुंचते वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी। जिससे उसकी मौत हो गई।

मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने का भी प्रयास किया था। पर देर हो चुकी थी। घटना सकरा थाना के नीमतला चौक की है। मृतका की पहचान कृष्णा कुमार की 19 वर्षीय पत्नी जुली कुमारी के रूप में हुई। सात महीने पहले शादी हुई थी। वहीं लड़की पक्ष ने ससुराल वालों पर जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि दहेज में ही एक लाख रुपये की डिमांड की जा रही थी। बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था।

घर पर भी उन्होंने दहेज को लेकर बातचीत की थी। एक लाख मांग रहे थे। हालांकि लड़की वालों के पास इतने पैसे नहीं थे। जिसके कारण वह दे नहीं पाये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामला भी दर्ज हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अबू सैफी मुर्तुजा ने कहा कि जुली के परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article