दहेज के हत्थे चढ़ी विवाहिता, ससुरालवालों ने हाथ पैर बांध कर जिंदा जलाया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। नवादा के महरथ गांव में दहेज की खातिर 24 साल की महिला की जलाकर हत्या कर दिए जाने की सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि ससुराल वाले लगातार विवाहिता कोमल कुमारी से दहेज की मांग करते थे। दहेज नहीं देने पर उसके साथ मानसिक प्रताड़ना की जाती थी। जिसके बाद उसे जला कर मार दिया गया है।

मृतका के भाई ने बताया कि दोनों ननद सास और पति के द्वारा विवाहिता के पैर हाथ बांधकर उसे जिंदा जला दिया। जिससे विवाहिता बुरी तरह से झुलस गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले इलाज के लिए महिला को पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले गए और महिला को छोड़कर सभी लोग फरार हो गए। मृतका के भाई रौशन ने बताया कि वह जब हॉस्पिटल पहुंचे, तो वहां यह अंतिम सांसे ले रही थी। उसके बाद बीती रात शव को सदर अस्पताल लाया गया।

जहां डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया। दरअसल कोमल कुमारी की शादी कृष्ण कुमार से हुई थी उसके बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। क्योंकि विवाहिता को नालंदा जिले के विमंस में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हुई। यही कारण है कि विवाहिता का पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

Share This Article