News PR Live
आवाज जनता की

दहेज प्रताड़ना की शिकार महिला पति संग लगा रही न्याय की गुहार, ससुर ने बहू पर चला दी थी गोली..ससुरालवाले पैसों की कर रहे डिमांड

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में दहेज लोभी ससुर ने अपनी ही बहू पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई थी और अब महिला पर केस उठाए जाने को लेकर दबाव बनाते हुए ब्लैक मेलिंग कर रहा है। इसके साथ ही लड़की के माता-पिता और भाई के साथ मारपीट भी की जा रही है। लगातार ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा प्रताड़ित किए जाने से परेशान महिमा भारती आज इंसाफ की गुहार लगाने अपने पति भावेश भास्कर के साथ सीनियर एसपी कार्यालय पहुंची।

इस दौरान ससुराल पक्ष से प्रताड़ित महिला बार-बार कैमरे के सामने भावुक होकर रोते हुए इंसाफ की भीख मांग रही थी। पीड़ित महिमा भारती ने बताया कि उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई थी और शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। 12 मई 2019 को उसके ससुर सूर्य शंकर शाह ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से जान से मारने की नियत से उस पर गोली चला दी थी। जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस बीच उसके भाई सागर भारती का ससुर विजय शाह महिमा भारती के ससुर सूर्य शंकर शाह के साथ मिलकर उसके मोबाइल से उसके निजी बातचीत को निकाल कर केस उठाने और बातचीत को सार्वजनिक नहीं करने के एवज में 10 लाख रुपया की मांग पिछले कई महीनों से की जा रही है। महिमा भारती ने बताया कि उसकी भाभी स्वाति कुमारी और भाभी के पिता विजय शाह पीड़िता के ससुर सूर्य शंकर शाह के साथ मिलकर महिमा के माता, पिता और भाई के साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ित किया जा रहा था।

जिसके बाद उन सभी के प्रताड़ना से तंग आकर वे सभी भागलपुर छोड़ कर दूसरे जगह रहने चले गए हैं। पीड़िता ने बताया कि वह लगातार जिले के वरीय पदाधिकारियों से मिलकर अपनी गुहार लगा रही है लेकिन अब तक उसे इंसाफ नहीं मिला है। अगर उसे जल्द से जल्द इंसाफ नहीं मिला तो वह अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाएगी।

भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.