News PR Live
आवाज जनता की

दिल्ली -एनसीआर में छिपा हो सकता है गैंगस्टर विकास दुबे, आत्मसमर्पण की जताई जा रही है संभावना

- Sponsored -

- Sponsored -

नई दिल्लीः आठ पुलिसकर्मियों की बेरहमी से कत्ल कर फरार चल रहे गैंगस्टर विकास दुबे को यूपी की पूरी पुलिस फोर्स तलाश रही है। वहीं ऐसी खबर सामने आ रही है कि पुलिसवालों की हत्या के बाद गैंगस्टर विकास दुबे दिल्ली -एनसीआर में छिपा हो सकता है। जिसके बाद यूपी दिल्ली की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

दिल्ली पुलिस की संपर्क में है यूपी पुलिस

- Sponsored -

- Sponsored -

विकास दुबे की तलाश में लगी यूपी पुलिस की की एटीएस सहित कई दूसरे ब्रांच की टीम दिल्ली पुलिस के संपर्क में है। माना जा रहा है कि इस सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीम भी सतर्क हो गई है। ऐसी संभावना है कि पुलिस की लगातार दबाव के कारण दिल्ली में विकास दुबे आत्मसमर्पण कर सकता है।

यूपी पुलिस की 42 से ज्यादा टीमें कर रही है अपराधी विकास दुबे की तलाश

बता दें कि पांच दिन पहले कानपुर के पास एक गांव में छापेमारी के लिए गई पुलिस टीम पर विकास दुबे के शार्प शुटरों ने हमला कर दिया था। जिसमे आठ पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी। जिसके बाद से ही यूपी पुलिस की 42 से ज्यादा टीमें कर रही है अपराधी विकास दुबे की तलाश में लगी है। कुछ दिन पहले ही उसके घर को पुलिस ने गिरा दिया था।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.