News PR Live
आवाज जनता की

दिल्ली में 9 अक्टूबर को होगा RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन, सुप्रीमो लालू ने पटना में की बैठक

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का दिल्ली में आयोजन होगा। यह आयोजन 9 अक्टूबर को किया जाएगा। बता दें कि बुधवार को लालू यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी और खुला अधिवेशन को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की है। जिसमें कई तरह के फैसले लिए गए हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

बैठक के बाद इसकी तमाम जानकारी अब्दुल बारी सिद्दिकी और श्याम रजक ने मीडिया से साझा की है। मीटिंग के दौरान लालू यादव ने तय किया है कि इस बार आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी दिल्ली में आयोजित होगी। इसके अलावा पार्टी का खुला अधिवेशन भी दिल्ली में ही बुलाया गया है।

जो कि 9 अक्टूबर को जंतर मंतर पर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। जबकि 10 अक्टूबर को खुला अधिवेशन का आयोजन तालकटोरा में आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में कई तरह के महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.