दीपावली की सुबह मसहीं गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 3 नामजद व 20 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ।

Patna Desk

 

 

दीपावली की सुबह मसहीं गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट की घटना को लेकर। पुलिस ने 3 नामजद व 20 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई। यह घटना कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र की बताई जाती है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के मसहीं गांव में दीपावली की सुबह भगवानपुर और मसहीं गांव के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान भगवानपुर थाने के पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी कट्टा बरामद किया साथ ही भगवानपुर थाने की पुलिस ने एक कारतूस भी बरामद किया। साथ ही भगवानपुर थाने की पुलिस एक बाइक भी बरामद किया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी थाना प्रभारी रंजय कुमार ने तीन नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

Share This Article