दुर्गावती के जेवरी पंचायत में आयोजित हुआ जनसंवाद, डीएम ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी।

Patna Desk

 

 

बुधवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के नेतृत्व में लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आम जनों को सुलभ कराने एवं आम जनों की प्रतिक्रिया व सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से दुर्गावती प्रखंड के जेवरी पंचायत में जनसंवाद बैठक आयोजित किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जनों के साथ स्थानीय माननीय जनप्रतिनिधियों उपस्थित हुए। जिलाधिकारी के द्वारा स्वयं एवं उपस्थित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को सुलभ कराई गई, उनकी प्रतिक्रियाएं एवं फीडबैक भी प्राप्त किए गए। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव भी प्राप्त किए गए।

जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित आम-आवाम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनों को स- समय एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना साथ ही योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन योजनाओं का जिले में समुचित तरीके से क्रियान्वयन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के अंतर्गत चलाई जा रही महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इसके लिए योजनाओं की जानकारी होना भी अनिवार्य है। जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओ के बारे में लोगों को जानकारी दी जाती रही है। जिलाधिकारी स्वयं महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे कन्या उत्थान योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को दी।

Share This Article