News PR Live
आवाज जनता की

दुर्गावती में शराब के नशे में तांडव कर रहे आधा दर्ज शराबियों को पुलिस ने पकड़ा।।

शराब के नशे में पकड़े गये लोगों में चांद के शिव गांव निवासी राम सुधार राम है। दूसरा शराबी भगवानपुर के मातर गांव निवासी शिवपूजन बिंद है।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

Newsprlive– कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से पुलिस ने अभियान चलाकर शराब के नशे में तांडव कर रहे आधा दर्जन शराबियों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गये सभी लोगों को थाने लायी।

- Sponsored -

- Sponsored -

जहां सभी लोगों का ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच किया गया तो सभी लोग शराब के नशे में पाये गये। जिसके बाद पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

शराब के नशे में पकड़े गये लोगों में चांद के शिव गांव निवासी राम सुधार राम है। दूसरा शराबी भगवानपुर के मातर गांव निवासी शिवपूजन बिंद है। तीसरा शराबी चैनपुर के सिरसी गांव निवासी राम केसी राम है। दुर्गावती के मधुरा गांव निवासी सुनील कुमार है।

पांचवां शराबी दुर्गावती कुड़ारी गांव निवासी तेजबली है। छठवां शराबी दुर्गावती के कुड़ारी गांव निवासी रिंकू राम है। पुलिस ने शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस हिरासत में भभुआ भेज दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.