देखिए विकास की हालत, सरकारी कार्यालय का भरभरा कर गिरा छत, कंप्यूटर समेत कई चीजें टूट कर चकनाचूर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मोतिहारी में विकास की पोल खुल रही है। अचानक से सरकारी कार्यालय का छत गिरने से अफरा तफरी मच गयी। हलांकि छत गिरने से कोई गंभीर रूप से जख्मी नहीं हुआ लेकिन कार्यालय का कंप्यूटर और आवश्यक सामग्री टूट कर चकनाचूड़ चकनाचूर हो गए हैं। घटना मोतिहारी नगर स्थित सदर प्रखंड कार्यालय आरटीपीएस विभाग का है।

छत गिरने के बाद कर्मियों में हड़कंप सा मच गया और कर्मचारियों ने कार्यालय से अपनी कुर्सियों को बाहर की ओर भागकर जान बचाई है। जिसके बाद कर्मचारी कार्यालय के बाहर पेड के नीचे कार्य का संचालन कर रहे हैं। छत गिरने से दहशतजदा कर्मी कार्यालय के अंदर जाने से डर रहे हैं। जबकि अपने आवश्यक कार्य को लेकर दर्जनों लोग परेशान दिखे।

कर्मियों के कार्यालय के छत गिरने की सूचना पर अधिकारी समाचार भेजे जाने तक निरीक्षण नहीं किया है लेकिन अधिकारियों ने शीघ्र व्यवस्था को सुचारु कराने का आश्वासन दिया है। छत गिरने के बाद दहशत में पेड के नीचे काम करने वाले कर्मी मनीष कुमार ने बताया कि सरकार का काम है किसी प्रकार करना ही है। लेकिन कब छत गिर जाये इसका डर बना हुआ है। अधिकारियों का सूचना दिया गया है। वे निरीक्षण करने के बाद जो आदेश देगें उसके अनुसार कार्य किया जायेगा।

मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

Share This Article