देश की संपत्ति पर भारत के लोगों का अधिकार है, किसी घुसपैठिए का नहीं : शाहनवाज हुसैन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK-। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने आज कहा कि कांग्रेस की नजर लोगों की संपत्ति पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में ही जनता को डराना चाहती है। हुसैन ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही घोषणा पत्र में संपत्ति के सर्वे की बात की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

पटना भाजपा मीडिया सेंटर में आज एक प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह अर्बन नक्सल के प्रभाव है। जिस तरह से लोगों की संपत्ति लूटकर बांटने का भाषण नक्सली देते थे, आज उसी तरह की बात इंडी गठबंधन कर रहा है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सर्वे कर संपत्ति , सोना बांटने पर तो विवाद था ही , कांग्रेस के सैम पित्रोदा के बयान ने इसे जगजाहिर कर दिया। कांग्रेस अब कह रही है कि जिस तरह अमेरिका में 55 प्रतिशत विरासत की संपत्ति सरकारी खजाने में चली जाती है, वही भारत में लागू होना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों की जीवन भर की कमाई को सरकारी खजाने में डालना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए काल से ही इनका यह मकसद है।

 

उन्होंने कहा कि देश की संपत्ति पर भारत के लोगों का अधिकार है किसी घुसपैठिए का नहीं। लेकिन कांग्रेस की नजर अब विरासत पर भी है और संपत्ति पर भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए और घोषणा पत्र में सर्वे की बात को वापस लेना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि एनडीए के कार्यकाल में विकास योजनाएं जाति और धर्म देखकर नहीं लागू की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का कहना है कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार गरीब का है। इसमें कहीं जाति नहीं आती, लेकिन कांग्रेस वोट बैंक को सियासत कर रही जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

 

उन्होंने विकास कार्यक्रमों का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सभी की चिंता की है। उन्होंने कांग्रेस से कहा कि घुसपैठिए के लिए संपत्ति बांटने का काम नहीं करो।

 

हुसैन ने दावा किया कि प्रधानमंत्री कल अररिया और मुंगेर आ रहे है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री का लगाव बिहार के प्रति शुरू से रहा है।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article