दोस्त बना दोस्त का दुश्मन, घर पर बुलाकर की लूटपाट, विरोध करने पर अधमरा होने तक पीटा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के बेगूसराय से है। जहां एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को पहले घर बुलाया। फिर उसके साथ लूटपाट की। वहीं दोस्त द्वारा विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्तों ने अपने साथ कई बदमाशों को बांस और हथियार के साथ बुलाया था। जिन्होंने लड़के को बहुत मारा।

घटना नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर मनोकामना मंदिर के समीप की है। घायल छात्र की पहचान नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी अरविंद कुमार शर्मा के पन्द्रह वर्षीय पुत्र रोहन राज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम रोहन के घर पर उसका दोस्त निखिल आया था। निखिल ने उसे बुलाकर कहीं ले गया था।।

वहीं घटना के बाद परिजनों को जानकारी हुई कि रोहन के साथ उसके दोस्तों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। करीब आधा दर्जन की संख्या में बदमाशों ने रोहन के पास से फोन और कैश लूट लिए। जिसके बाद घायल दोस्त को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। घायल की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

Share This Article