दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार महिला की दर्दनाक मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK – औरंगाबाद ओबरा थाना क्षेत्र के खरांटी पुल के पास दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गति। जबकि बाइक सवार महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद दूसरा बाइक सवार भागने में सफल रहा।

मृतक महिला की पहचान ओबरा थाना के ही पोकठा गांव निवासी मनोज पासवान की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों पति पत्नी बाइक से सवार होकर ओबरा स्थित बैंक आ रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगो ने दोनो घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक केंद्र ओबरा लाया जहां चिकित्सकों ने उर्मिला देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ओबरा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article