दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर बैठी एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर- दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर बैठी एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह घटना कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की बताई जाती है। चैनपुर थाना क्षेत्र के केवा मुंडेश्वरी पथ पर स्थित खोराडीह गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार महिल थाना क्षेत्र के घाटी गांव निवासी स्व. छोटू राम की पत्नी उमरावटी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में जैसे ही महिला को लाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article