दो युवक की गोली मार कर हत्या जांच में जांच में जुटी पुलिस।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

भागलपुर के नाथनगर स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर देर रात अपराधियों ने पहले मैट्रिक के 16 साल के छात्र प्रिंस की सीने में गोली मार कर हत्या कर दी, फिर युवक को मौत के घाट उतार दिया , प्रिंस गोली लगने के बाद पटरी पर गिर गया, वह ललमटिया थाना क्षेत्र के कुंडी टोला के स्वर्गीय बबलू शाह उर्फ तरुण का पुत्र था ,जबकि शेखर कुमार गोली लगने के बाद वहां से भाग गया ,एक दोस्त ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसकी मौत हो गई, दो दो हत्या होने से इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर नाथनगर , ललमटिया और रेल थाना पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है, टुडे मामले को लेकर भागलपुर के सिटी एसपी अमित रंजन ने बताया कि नाथनगर रेलवे स्टेशन पर एक ही गिरोह के द्वारा दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, पूरे मामले की छानबीन रेलवे पुलिस कर रही है और जहां भी रेल पुलिस को हमारी आवश्यकता होगी हम उनका सहयोग करेंगे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article