दो लड़कों को प्रेमिका ने लगाया चूना, दोनों के साथ था लिव इन रिलेशन, आशिकों को पता चला तो वो मेरी है..वो मेरी है करके झगड़ने लगे, पुलिस उठा लाई थाना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। एक युवती दो युवकों के साथ एक ही समय पर लिव इनरिलेशन में रह रही थी। करीब चार साल से दोनों के साथ अफेयर था। एक दिन लड़कों को पता चला कि लड़की का अफेयर किसी और के साथ है तो दोनों आमने सामने हो गए। फिर क्या था वो मेरी है..वो मेरी है बोलकर आपस में भिड़ पड़े। जिसके बाद हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर ले गई। मामला जयपुर का है। SHO हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि शांतिभंग के आरोप में पवन और बस्ती राम निवासी जगतपुरा को गिरफ्तार किया गया। दोनों लड़के कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। गुरुवार देर रात दो लड़कों के झगड़ने और हंगामा करने की सूचना मिली थी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवक एक लड़की को लेकर ‘वह मेरी है-वह मेरी है’ बोलते हुए लड़ रहे थे। पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो कहने लगे ‘नहीं वह तेरी है, उसे तू ही रख ले’। झगड़ने वाले दोनों लड़के पवन और बस्ती राम को पकड़कर थाने ले आई।

जानकारी के मुताबिक लड़के को पता चला था कि लड़की का किसी और के साथ अफेयर है। तो दोनों आमने सामने हो गए। वहीं पुलिस ने जब लड़की को बुलाया तो वह वहां पहुंची। उसने बताया कि वह दोनों के साथ चार साल से रिलेशन में है। दोनों युवकों को इस बात का पता ही नहीं था कि वह एक ही युवती के साथ लिव-इन में रह रहे है। कुछ दिनों के लिए लड़की पवन के साथ और कुछ दिन बस्ती राम के साथ लिव-इन में रहती थी। जिसके बाद पता चला तो दोनों लड़ने लगे।

Share This Article