धूमधाम से की गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ महाप्रसाद का भी हुआ वितरण।

Patna Desk

 

ज्ञान कलम मसि सरस्वती अंबर है मसी पात्र, कालचक्र की पुस्तिका सदा रखें दडांस्त्र, पाप पुण्य लेखन करण धार्यो चित्र स्वरूप, सृष्टि संतुलन स्वामी सदा स्वर्ग नरक कर भूप। उक्त दोहे के साथ बुधवार को शहर के गौरक्षणी स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में कायस्थ विकास परिषद द्वारा भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस दौरान कायस्थ समाज के लोगों ने महावीर मंदिर स्थित भगवान चित्रगुप्त के समक्ष कलम दवात स्याही से लेखनी कर उनका आशीर्वाद लिया।जिसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। वहीं कायस्थ विकास परिषद द्वारा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव को लेकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार सिन्हा एवं संचालन राकेश चंद्र सिन्हा उर्फ सीपू ने किया। जबकि जिले के प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉक्टर एसपी वर्मा ने फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी बीच कलाकारों एवं जिला जज अरुण कुमार सिन्हा, उपमेयर सत्यवंती देवी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को परिषद के संरक्षक अश्वनी कुमार सिन्हा ने बारी-बारी से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तथा विभिन्न क्षेत्रों में कायस्थ समाज को गौरवान्वित करने वाले यथा रणजीत सिंह, श्यामलाल जी, रामाशंकर प्रसाद श्रीवास्तव आदि को भी परिषद की ओर से अंग वस्त्र, फूल माला एवं अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बाहर से आए हुए कलाकारों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया तथा उपस्थित जन समूह को अपने गायन वादन से मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा शाम 6 बजे से भगवान चित्रगुप्त की संध्या आरती भजन भी की गई। सम्मानित करने वालों में उमेश प्रसाद श्रीवास्तव, मृत्युंजय कुमार पिंकू एवं अजय सिन्हा शामिल रहे तथा मौके पर डॉक्टर उदय शंकर सिन्हा, आलोक सिन्हा, डॉ रामजी प्रसाद, पूर्व उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, अमरेंद्र कुमार, अमित शेखर, कमलेश कुमार सिन्हा, प्रदुमन लाल, सुजीत सिन्हा, सुधीर लाल उर्फ पप्पू, संतोष कुमार गुड्डू, सुमन लाल, जितेंद्र वर्मा, विकास सिंन्हा, मनोज श्रीवास्तव, पोखनलाल, गोलू सिन्हा, गौरव सिन्हा, संजय कुमार श्रीवास्तव, गोल्डी सिंन्हाआदि मौजूद रहे।

Share This Article