कैमूर जिले में गुरुवार को बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शिक्षा संस्थानों में कार्यक्रम की धूम रही। सबसे पहले मां सरस्वरी की पूजा अर्चना करते माता से ज्ञान , बुद्धि की कामना की गई। गौरतलब है कि गुरुवार को कैमूर जिले में बसंत पंचमी का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कैमूर जिले के भभुआ, मोहनिया, चैनपुर, भगवानपुर समेत सभी जगह पर स्कूलों, कॉलेज, पूजा पंडालों मेम माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी। वहीं बसंत पंचमी के दिन जहां लोगों ने पीले पकवान बनाए वही अधिकतर लोगों ने पीले वस्त्र भी धारण किए। कई बच्चे छतों पर पतंग उड़ाते भी देखे गए। बता दें कि वसंत पंचमी के आगमन पर ही सर्दी के मौसम के बाद गर्मी का मौसम शुरू हो जाता है। गुरुवार को वसंत पंचमी वाले दिन दोपहर से पहले धूप बहुत तेज थी, जबकि दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। जिससे लोगों ने ठंड को महसूस किया। इसके साथ ही वृक्षों पर फिर से पत्ते आने शुरू हो जाते है। बसंत पंचमी के बाद लोगों को दिन में गर्मी व रात को सर्दी का एहसास होना शुरू हो जाता है।
वही कैमूर जिले के कई विभिन्न जगहों पर आज बसंत पंचमी के दिन मेला का आयोजन हुआ जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत कसेर दउरा पहाड़ी पर ऐतिहासिक सदियों से चली आ रही परंपरागत मेला का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने मेले का खूब लुत्फ उठाया।