News PR Live
आवाज जनता की

धूमधाम से मनायी जाएगी भारत रत्न बाबा साहब की 132वीं जयंती।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

- Sponsored -

- Sponsored -

आम आदमी पार्टी बिहार के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 132वीं जयंती पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी में 14 अप्रैल 2023 को स्कूल – अस्पताल रोजगार मार्च व महासम्मेलन आयोजित कर धूमधाम से मनायी जाएगी जिसमें मुख्य अतिथि बिहार चुनाव प्रभारी श्री अजेश यादव विधायक बादली दिल्ली होंगे। इसमें सम्पूर्ण बिहार से पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज भभुआ जिला कार्यालय में विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक की गयी तथा अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को चम्पारण (मोतिहारी) चलने के लिए सम्पर्क कर तैयार करने का जिम्मेदारी दी गई।

शाहाबाद जोन के कैमूर जिला से जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को ले जाने के लिए जिला के विभिन्न गांवों अमेठ, सहुका, भिट्टी, कबार, ओदार, शिवरामपुर, भरिगावां, मरिचाव, तुर्की, अखलासपुर, भदौला, तरहनी, मुजान, बरहुली, अमलपुरा, मामादेव, मझाडी, पुसौली, मदुरना अहिवास पनसेरवा,सकरी देवहलिया आदि गांवों का टोली बनाकर सम्पर्क पीछले दो दिन में किया गया।इस अवसर पर जिला प्रभारी डॉ दिनेश सिंह कुशवाहा, नरेंद्र सिंह, उपेंद्र तिवारी, अरविंद कुमार, राजू सिंह, कपिल मुनि पटेल, संजू देवी, नंदनी सिंह, आरती कुमारी, कविता गुप्ता, शेख अजीज, संजय कुमार, राहुल राम, प्रेम चंद संत, राम प्रवेश सिंह, ओम प्रकाश पासवान, सुनील सिंहा, मधेश्वर पासवान, पंकज प्रजापति, विनोद तिवारी, गोपाल मौर्या, अखिलेश कुशवाहा, अजीत कुमार, बाल्मीकि मौर्य, बालमुकुंद कुशवाहा, तौफीक आलम, महेंद्र कुशवाहा, अनिल रजक मुखिया आदि लोग थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.