नगर आयुक्त के फैसले से गई एक सफाई कर्मी की जान।

Patna Desk

 

भागलपुर राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ जिला इकाई भागलपुर के द्वारा आज नगर निगम परिसर में नगर आयुक्त मेयर व उप मेयर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया, राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ जिला इकाई भागलपुर के अध्यक्ष ने कहा हमारी मांगे हैं हम लोग वर्षों से नगर निगम की सेवा कर रहे हैं उस पर विचार किया जाए और नगर निगम में जो रिक्त पद है उस पर स्थाई नियुक्ति की जाए, हम लोग वर्षों से नगर निगम के लिए काम कर रहे हैं लेकिन हम लोगों को स्थाई नहीं करने के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यह कहीं से सही नहीं है, प्रदर्शनकारियों ने नगर आयुक्त योगेश सागर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, वहीं मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेश हरि ने कहा हम लोगों की संख्या अभी यहां पर प्रदर्शन स्थल पर कम है।

क्योंकि हमारे सहकर्मी करू हरि का हार्ट अटैक से देहांत हो गया है और उसका मुख्य कारण यही है की जब कारू हरी नगर आयुक्त के पास अपनी फरियाद को लेकर पहुंचे की नगर निगम में सफाई कर्मी के जो रिक्त पद हैं उस पर मुझे अस्थाई रूप से नियुक्त कर लिया जाए लेकिन नगर आयुक्त ने साफ तौर पर मना कर दिया जिसके चलते उनकी वहीं पर हार्ट अटैक आने से तबियत बिगड़ गई और घर जाने के बाद उसकी मृत्यु हो गई।

Share This Article